फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सावन में शिव भक्ति के साथ पति का सहारा बनीं पत्नियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश, थकान और लंबी दूरी के बीच कांवड़ यात्रा में पति के साथ कदम से कदम मिला रहीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
सावन में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे दिल्ली पहुंच रहे हैं। इन जत्थों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। खास बात ये है कि कई महिलाएं अपने पति के साथ पूरी कांवड़ यात्रा पैदल तय कर रही हैं। बारिश, लंबा रास्ता और थकान भी इनके कदम नहीं रोक पा रही है। पति के साथ चलने वाली महिलाएं रास्ते में उनका हौसला बढ़ाने के साथ जरूरत पड़ने पर उनकी देखभाल भी कर रही हैं।


पति थके तो पत्नी ने बढ़ाया हौसला: दिल्ली की ओर बढ़ रहे एक दंपती की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दोनों साथ निकले हैं। कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद पति के पैरों में दर्द हुआ तो उन्होंने कुछ देर आराम करने का फैसला किया। पत्नी भी उनके साथ बैठ गईं। उन्होंने पानी दिया और कुछ देर आराम करने के बाद फिर चलने के लिए हौसला बढ़ाया। पत्नी का कहना था कि जब जिंदगी के हर सुख-दुख में दोनों साथ हैं तो भगवान शिव की यात्रा में भी साथ रहना चाहिए। र
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचकर भी जारी रहेगा सफर
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली पहुंचने के बाद भी कांवड़ियों की यात्रा पूरी नहीं होती। उन्हें अपने घरों और स्थानीय शिव मंदिरों तक पहुंचना होता है। सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार दिल्ली की सड़कों पर भक्ति के साथ पति पत्नी के रिश्ते की एक अलग तस्वीर भी दिखाई दे रही है। बारिश, थकान और लंबी दूरी के बीच महिलाएं अपने पति का हौसला बनी हुई हैं। कहीं पत्नी पति को पानी पिला रही है तो कहीं पति पत्नी की रफ्तार के साथ कदम मिला रहा है। दोनों के लिए यह यात्रा भगवान शिव की भक्ति के साथ जीवन के सफर में एक दूसरे का साथ निभाने का भी संदेश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें