फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हिंदू राव के डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज-तीमारदार रहे परेशान, दोपहर तक नहीं मिली पर्याप्त सुविधाएं

Wed, 23 Aug 2023 01:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बीते दिनों सर्जरी कैजुअल्टी में डॉक्टर और वार्ड बॉय के बीच हाथापाई हो गई थी। इस घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टर मंगलवार सुबह से हड़ताल पर चले गए। उनके हड़ताल पर जाने के साथ ही वार्ड बॉय भी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदूराव अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टरों और वार्ड बॉय की हड़ताल से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों सर्जरी कैजुअल्टी में डॉक्टर और वार्ड बॉय के बीच हाथापाई हो गई थी। इस घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टर मंगलवार सुबह से हड़ताल पर चले गए। उनके हड़ताल पर जाने के साथ ही वार्ड बॉय भी हड़ताल पर चले गए।

मॉडल टाउन से आए रकुलप्रीत ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अस्पताल आ रही है, लेकिन इलाज नहीं मिल पा रहा। मंगलवार सुबह अस्पताल आते ही बताया गया कि आज हड़ताल है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद एलजी हाउस के पास स्थित दिल्ली सरकार के अस्पताल में उपचार करवाने के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन


उपचार के लिए गैलरी में इंतजार कर रहे राम भरोसे ने बताया कि अस्पताल में पहले ही समय पर सुविधा नहीं मिलती। अब हड़ताल से समस्या और बढ़ी हो गई। वहीं हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कृष्णा ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट हो रही है और आरोपी को कोई सजा भी नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें