फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सांसों पर संकट : पाकिस्तान से आई धूल भरी आंधी ने घोला जहर, AQI में भारी वृद्धि; सांस के रोगी परेशान

Fri, 16 May 2025 02:04 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ गया, इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बच्चों व बुर्जुगों को हुई। विशेषज्ञों के अनुसार धूल की एक घनी परत प्रदूषण बढ़ने का कारण रही।
विज्ञापन
धूल के गुबार में ढकी पुरानी दिल्ली - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बुधवार देर रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक चली धूल भरी आंधी ने हवा को जहरीला कर दिया है। रात से ही धूल की एक मोटी परत ने आसमान को घेर लिया। ऐसे में आसमान पिला दिखा। धूल भरी आंधी के कारण प्रदूषण स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सबसे अधिक परेशानी बच्चों व बुर्जुगों को हुई। वहीं, सांस के मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह के समय लोग अपने घर से मास्क लगाकर निकले। ऐसे में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच गया। एक्यूआई 292 दर्ज किया। इसमें बुधवार की तुलना में 157 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। इससे लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। इसके अलावा, रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है।

सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 316 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां सूचकांक 246 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। इसके अलावा, नोएडा में 276 और गाजियाबाद में 278 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

धूल की एक घनी परत प्रदूषण बढ़ने का कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ऊपर चलने वाली तेज पश्चिमी हवा ने पाकिस्तान से आई इस धूल को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र तक पहुंचाया। इससे आसपास के इलाकों में धूल की एक घनी परत छा गई, जो प्रदूषण और दृश्यता दोनों में कमी का कारण बनी। ये धूल भरी हवाएं बुधवार की रात से ही चल रही थीं और बृहस्पतिवार की सुबह तक बनी रही। भारतीय उष्णकटिबंधीय मेट्रोलॉजी संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, बृहस्पतिवार को अनुमानित मिक्सिंग डेप्थ 4500 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 30000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- Boycott Turkiye: जेएनयू के बाद जामिया ने तुर्किये को दिया झटका, विश्वविद्यालय ने हर तरह का समझौता किया निलंबित

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें