फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: पुरानी दिल्ली रेलवे से यात्रा करने वाले ट्रेन की स्थिति देखकर निकलें, देखें गाड़ियों की सूची

Sat, 10 Aug 2024 07:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर-2 का पुर्ननिर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर-2 का पुर्ननिर्माण किया जाएगा। इसके लिए 45 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक 12 अगस्त से लिया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनों को निरस्त रखा जाएगा वहीं ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से प्लेटफार्म बदल दिया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

पुरानी दिल्ली रेलवे से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो एक बार अपने ट्रेन की स्थिति जानकर ही घर से निकलें। 12 अगस्त से 25 सितंबर तक इस स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों में बदलाव कर दिया गया है। क्योंकि घिसे-पिटे प्लेटफार्म नंबर-2 पर वॉशेबल एप्रन को बदलने का काम किया जा रहा है। इस वजह से ट्रेन संख्या 04432 जाखल-दिल्ली स्पेशल 12 अगस्त से अगले 45 दिनों तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04425 दिल्ली-नरवाना स्पेशल, ट्रेन संख्या 04426 नरवाना-जींद स्पेशल, ट्रेन संख्या 14023 दिल्ली-कुरुक्षेत्र स्पेशल, ट्रेन संख्या 14024 कुरुक्षेत्र-दिल्ली स्पेशल 12 अगस्त से 25 सितंबर के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेनों के निरस्त रहने से कामकाजी यात्रियों मुसीबत बढ़ेगी।

परिवर्तित रूट से चलेगी ट्रेन
निर्माणकार्य की वजह से कई ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला गया है। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 14054 हिमाचल एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-1 से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04469 रेवाड़ी-दिल्ली डेमू एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 1 की जगह 11 से चलेगी। ट्रेन संख्या 14732 किसान एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 2 की जगह 1 से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-1, ट्रेन संख्या 04461 दिल्ली-रोहतक डेमू एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 5 से चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04127 दिल्ली-पानीपत स्पेशल प्लेटफार्म नंबर 1 से चलेगी।
विज्ञापन

उधर, चंडीगढ़ स्टेशन पर निर्माणकार्य की वजह से कई ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 11 अगस्त को अंबाला-सरहिंद-सनेहवाल के रास्ते चलेगी। चंडीगढ़ स्टेशन पर इस ट्रेन को ठहराव नहीं मिलेगा। ट्रेन संख्या 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 12 अगस्त को सनेहवाल-सरहिंद-अंबाला के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस शनिवार को सनेहवाल-सरहिंद-अंबाला के रास्ते चलाई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें