मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के धर्मपुर गांव निवासी आरोपी दीपक (24) यहां खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। पास ही 9, 7 व 4 वर्षीय तीन बहने भी रहती हैं। डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर ने बताया कि बच्चियों का पिता शराब का आदी है। वह शराब पीकर अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। इसी बात पर बच्चियों की मां कुछ दिन पहले ही घर छोड़ कर चली गई थी। बच्चियों के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आठ अगस्त की रात आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
अगले दिन पड़ोसी महिला को जब इसका पता चला तो वह बच्ची को लेकर बाल कल्याण समिति पहुंची। उसने सारी बात बताई, जिस पर बाल कल्याण समिति के आदेश पर शुक्रवार को खेड़ी पुल थाने में पॉस्को के तहत केस दर्ज हुआ। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार हो गया हुआ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दो माह पहले माता-पिता के यहां रहने आई थी बच्चियां
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले छह महीने से यहां रह रहा था। बच्चियां दो माह पहले परिवार के साथ रहने पहले आईं थीं। आरोपी ने मौका देखकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों छोटी बहनों को देखभाल के लिए बड़खल शेल्टर होम में रखवाया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।