फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मई के पहले सप्ताह से डीयू में पीजी दाखिले शुरू, सीयूईटी स्कोर से होगा एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस बार डीयू में दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम के साथ-साथ एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में भी होंगे दाखिले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) दाखिले की प्रक्रिया मई के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) के परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष विश्वविद्यालय के करीब 82 पीजी प्रोग्राम की 13,600 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जिस पर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा।
विज्ञापन

डीयू के दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार इस बार दाखिला प्रक्रिया में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को पोर्टल https://admission.uod.ac.in/ पर जाकर जन्मतिथि, सीयूईटी पीजी आवेदन संख्या और ईमेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। खास बात यह है कि इस बार दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम के साथ-साथ एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में भी दाखिले होंगे। एक वर्षीय प्रोग्राम का विकल्प केवल उन्हीं छात्रों के लिए होगा, जिन्होंने डीयू से चार वर्षीय स्नातक कोर्स पूरा किया है। दाखिला प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया होगी, जबकि दूसरे चरण में सीएसएएस के तहत सीट आवंटन किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले सूचना बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें