फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिला: पांच कटऑफ के बाद कॉलेज भरेंगे सीटें

Sat, 16 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत स्नातक स्तर के दाखिलों के लिए पांच कटऑफ आने के बाद कॉलेज सीटों को भरेंगे। कॉलेज इन खाली सीटों के लिए बाकायदा विज्ञापन निकालेंगे। विज्ञापन में कॉलेज इस बात की जानकारी देंगे कि किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटें हैं और कितने अंकों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन


दरअसल, इस बार की दाखिला प्रक्रिया के लिए केवल पांच कटऑफ निकालना तय हुआ है। कटऑफ कम निकालने के पीछे तर्क है कि आखिरी कटऑफ तक शिफ्टिंग होती रहती है, जिस कारण दाखिला प्रक्रिया लंबी चलती है।

डीयू दाखिला समिति से जुड़े सदस्य नचिकेता सिंह ने बताया कि बीते सालों में 10 या इससे भी अधिक कटऑफ आती रही हैं। ऐसे में छात्र अंतिम कटऑफ तक एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में शिफ्टिंग करते रहते थे। इससे कॉलेजों को भी परेशान होना पड़ता था।
विज्ञापन


कुछ कॉलेजों में पहली कटऑफ में सीटें भर जाती थी, लेकिन अचानक दूसरी कटऑफ आने पर छात्र शिफ्टिंग शुरू कर देते थे। ऐसे में सीटें खाली होने का सिलसिला चलता रहता था। उन्होंने बताया कि इस बार कॉलेजों ने अधिक कटऑफ जारी करने से असहमति जताई है, क्योंकि उन्हें शिफ्टिंग व सीटों से अधिक दाखिले होने के कारण परेशानी होती है।

ऐसे में इस बार केवल पांच कटऑफ जारी की जाएगी। उसके बाद यदि सीटें खाली रहती हैं, तो कटऑफ जारी नहीं की जाएगी, बल्कि कॉलेज डीयू प्रशासन के संज्ञान में लाकर सीटें भरने के लिए विज्ञापन निकालेंगे। विज्ञापन में पाठ्यक्रम व सीटों की घोषणा करेंगे। इस तरह से सीटों से अधिक दाखिले की समस्या भी नहीं होगी। मालूम हो कि इस बार डीयू की दाखिला प्रक्रिया 25 मई से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें