दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में रविवार मेहमान बनकर आए दो लोगों ने घर में ही सिविल इंजीनियर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त हाजी अल्ला मेहर के रूप में हुई है।
अल्ला मेहर डीटीसी में सिविल इंजीनियर थे। हत्या से पहले आरोपियों ने उनके साथ बैठकर चाय भी पी।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात, पति-पत्नी समेत बच्चों की हत्या
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पता चलते ही परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को आपसी रंजिश के तहत अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें: इलाज के नाम पर तांत्रिक ने लूटी अस्मत
शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि अल्ला मेहर के साथ लूटपाट नहीं हुई है। आरोपी कौन थे और उनकी उनसे क्या दुश्मनी थी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उधर घटना को लेकर इलाके के लोगों में भारी रोष है। अल्ला मेहर इलाके के समाजसेवी थे। मोहल्ले के लोग उनकी बहुत इज्जत करते थे।