फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पांच साल के बेटे के सामने डीटीसी कर्मचारी को गोलियों से भूना, मौत

Tue, 02 Apr 2019 01:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में डीसीटी कर्मचारी की हत्या - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार रात थाने से चंद कदम की दूरी पर छह बदमाशों ने हकीमुद्दीन (44) की उसके पांच साल के मासूम बेटे के सामने ही गोलियां से भूनकर हत्या कर दी। वह बेटे को लेकर दुकान से सामान लेने के लिए निकला था। 
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हकीमुद्दीन के छोटे भाई के प्रेम विवाह करने पर हुई रंजिश की वजह से ही उसकी हत्या की गई। इसी रंजिश में एक युवक की हत्या के मामले में हकीमुद्दीन के दो भाई जेल में हैं। 

हकीमुद्दीन की बहन का आरोप है कि हत्यारों में दो महिलाएं भी थीं, लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हकीमुद्दीन 292, गली नंबर-ई-13सी, जे-ब्लॉक, न्यू सीलमपुर में पत्नी रेशमा, चार बेटियों और दो बेटों के साथ रहता था। यह मकान न्यू उस्मानपुर थाने से करीब 100 मीटर दूर है। हकीमुद्दीन डीटीसी क्लस्टर बस में चालक था।
विज्ञापन

 रविवार रात वह जे-ब्लॉक में ही रहने वाली मौसी के घर खाना खाकर परिवार के साथ लौट रहा था। साथ में छोटी बहन रहमत भी थी। घर पर रेशमा ने हकीमुद्दीन से बेटे के लिए हगीज लाने को कहा। 

वह पांच वर्षीय बेटे के साथ घर के नीचे ही दुकान पर आ गया। हकीमुद्दीन दुकान पर पहुंचा ही था कि पहले से बाइक व स्कूटी पर घात लगाए आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने पिस्टल निकाल ली। बेटे ने यह देखकर कहा कि कोई आपको गोली मार कर रहा है। 

हकीमुद्दीन ने पलटकर देखा तो इसी दौरान बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हकीमुद्दीन का बेटा भागकर अपने घर चला गया। इस बीच, बदमाशों ने दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। 

इनमें से आठ हकीमुद्दीन को लगीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन नीचे पहुंचे और हकीमुद्दीन को नजदीकी जगप्रवेश चंद अस्पताल ले गए,। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश की वजह से हकीमुद्दीन की गोली मारकर हत्या की गई। हत्या का मामला दर्ज कर फिलहाल दो लड़कों को हिरासत में लिया गया है।
- अतुल कुमार ठाकुर, जिला पुलिस उपायुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें