फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली -NCR में सोमवार को भी बंद रहेगी DTC की बस सेवा

Mon, 28 Aug 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DTC BUSES
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को भी दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवाएं निलंबित रहेगी। डीटीसी ने साफ किया है कि सोमवार को बाबा राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुये एहतियातन यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


 हालांकि, डीटीसी ने 25 अगस्त से दिल्ली में डीटीसी की रात्रि सेवा दुबारा बहाल कर दी है। देर रात चलने वाली बसें पहले की ही तरह चलेगी।

बताते चलें कि बीते 25 अगस्त को राम रहीम पर फैसला आने के बाद दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर डीटीसी के बेड़े को निशाना बनाया गया था। राजधानी में एक एसी बस समेत पांच बसों में आगजनी की गई थी। कुल 10 से अधिक बसों में तोड़-फोड़ की वारदात हुयी थी। 

उसके बाद डीटीसी ने एनसीआर में अपनी सेवाएं निलंबित कर दी थीं। साथ ही दिल्ली में देर रात चलने वाली बसों को भी सड़क से हटाने का आदेश दे दिया था।

डीटीसी ने अब सोमवार तक एनसीआर में जाने वाली बसों को निलंबित रखा है। लेकिन देर रात चलने वाली बस सेवाओं को दोबारा से बहाल कर दिया है। डीटीसी अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद जो हालात की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


 उसके बाद बसें चलाने का फैसला लिया जाएगा। 28 अगस्त के बाद ही दिल्ली-लाहौर बस सेवा को दोबारा से चालू करने को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।  
विज्ञापन

डीटीसी को 2 करोड़ का नुकसान

DELHI VIOLENCE
बता दें कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया। रविवार को बहादुरगढ़, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा की ओर डीटीसी की बसें नहीं चली। शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ से पांच बसों में आगजनी की घटना हुई है।    
   
शुक्रवार को एक एसी बस समेत पांच बसों में आगजनी और इतनी ही बसों में तोड़फोड़ से करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विवाद का असर शनिवार को बस सेवाएं पर भी रहा। शनिवार को रोज की तुलना में दस फीसदी बसें सड़कों पर कम उतरी। इसके चलते कई रूट पर सेवाएं प्रभावित हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें