फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर का सलोना सपना टूट गया, आम्रपाली आकर हमें लूट गया', महिलाओं ने ऐसा सुनाया अपना दर्द

Mon, 28 Aug 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांसद महेश शर्मा को अपनी शिकायत बताती महिलाएं।
विज्ञापन
 घर का सलोना सपना टूट गया...आम्रपाली आकर हमें लूट गया। सेक्टर-62 स्थित आम्रपाली के कॉरपोरेट ऑफिस के बाहर पिछले 15-16 दिन से धरने पर निवेशकों खास तौर पर महिलाओं ने अपने गीतों के माध्यम से अपना दर्द जाहिर किया। योगी कहां हैं जिन्हें वोट दिया...मोदी कहां हैं जिन्हें वोट दिया...के माध्यम से निवेशक महिलाओं ने नेताओं पर तंज भी कसा। यही नहीं, धरना स्थल पर बच्चे भी पंफलेट लेकर बैठे थे और सरकार से अपने घर के बारे में पूछ रहे थे। 
विज्ञापन

buyers
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा निवेशकों से मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। वहां निवेशकों ने जमकर नारेबाजी की। निवेशकों ने उनको घेर लिया और कहा कि अब तो आपकी सरकार है, फिर हमारा घर कब तक मिलेगा। इस पर मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह यहां उनके दर्द को समझने आए हैं। उन्हें किसी तरह का झूठा आश्वासन देने नहीं आए हैं। 

buyers
उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है।  उनका कहना है कि जल्द ही हम लोग एक प्रतिनिधिमंडल बनाएंगे। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों के अलावा निवेशक भी शामिल होंगे। इनके साथ बैठकर समस्या के समाधान पर चर्चा की जाएगी। 

noida
उनका कहना है कि प्राधिकरण की ओर से सिंगल यूनिट फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ कर दिया गया है। यही नहीं, बिल्डरों के पास उनका लैंड बैंक है। इसके अलावा उनके पास दूसरी कई संपत्तियां हैं। लिहाजा, बिल्डर पैसे जुटा सकता है। कोई घबराने की बात नहीं है। 
विज्ञापन

noida

 बहरहाल महिलाओं को सांसद से आश्वासन मिला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें