फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी की तीन बसों में टक्कर, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में डीटीसी बसों का कहर जारी है। अभी एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को डीटीसी बस के नीचे आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। अब शनिवार को डीटीसी बस में करंट लग जाने से एक ड्राइवर के मौत की घटना घटी है।
विज्ञापन


इस मौत के बाद डीटीसी बसों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल उठता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को डीटीसी की एक मिलेनियम बस में अचानक करंट उतर गया, जिससे बस चला रहा ड्राइवर करंट की चपेट में आ गया।

करंट इतना तेज था कि ड्राइवर की मौत हो गई। यह घटना डीटीसी की बसों के रख रखाव और परिचालन पर भी सवाल उठाती हैं। आज एक ड्राइवर की मौत हुई है कल यात्रियों के लिए भी ये हानिकारक हो सकता है। वैसे भी डीटीसी बसों में होने वाली भीड़ के लिहाज से ऐसी दुर्घटनाएं बड़े हादसे को अंजाम दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बसों की ‌भ‌िड़त में फंसा बाइकर, मौत

जहां एक ओर डीटीसी बस में करंट उतरने से एक ड्राइवर की मौत हो गई वहीं डीटीसी बसों की भिडंत में एक बाइक सवार व्य‌क्ति की मौत हो गई। मामला शनिवार का है।

शनिवार को नजफगढ़-नांगलोई रोड पर एक हादसे में तीन डीटीसी बसें आपस में टकरा गईं। इन बसों की भिड़त में वहीं से जा रहा एक बाइक सवार फंस गया। वह ऐसा फंसा कि उसकी जान न बच सकी और मौके पर ही मौत हो गई।

मृत बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। यह मामला अब पुलिस के हाथ में है। पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

डीटीसी बसों के बढ़ते हादसों ने शहर के उन लोगों को डरा दिया है जो रोजाना इन बसों का प्रयोग आने-जाने के लिए करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें