दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली शीला दीक्षित की मुश्किलें अब बढ़ने लगी हैं। दिल्ली की राजनीति में दोबारा वापसी की चर्चाओं के बीच शीला को कोर्ट से एक बड़ा झटका मिला है।
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ दायर किए गए एक केस में खुद ही अदालत में न पहुंचने वाली शीला दीक्षित पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने शीला को उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन वह नहीं पहुंची। जिसके बाद अदालत की अवमानना के आरोप में उन पर जुर्माना लगाया गया है।
बता दें कि शीला ने केरल की राज्यपाल बनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें जिसमें उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया था।