फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी में छात्रा से छेड़छाड़, डीसीडब्लू ने पूछा ‘बसों में मार्शल और सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं’

Thu, 04 Oct 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीसी की बसें अब भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। बसों में न ही मार्शलों की तैनाती हुई है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिस पर दिल्ली महिला आयोग ने बीते दिनों बस में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में संज्ञान लेते हुए परिवहन आयुक्त और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


नोटिस में आयोग ने व्यस्ततम समय में बसों की कमी, महिला बसों की कम संख्या पर जवाब मांगा है। आयोग ने इस संबंध में परिवहन आयुक्त और दक्षिणी जिले के पुलिस उपायुक्त को 10 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है।  

दिल्ली महिला आयोग ने बसों में छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर संज्ञान लिया है। हाल ही में डीटीसी की 544 नंबर रूट की बस में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के कारण छात्रा चलती बस से कूद गई थी। 
विज्ञापन


इस घटना के समय भी बस में मार्शल तैनात नहीं थे। आयोग ने इस मामले की स्वयं जांच शुरू की है। आयोग ने पुलिस व परिवहन आयुक्त को नोटिस जारी कर मार्शलों की तैनाती नहीं होने व सीसीटीवी कैमरे न लगाने का मामला उठाया है।
 
विज्ञापन

आयोग ने पूछा है कि मार्शलों की तैनाती व सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई है। इन्हें पूरा करने की समय सीमा क्या है। आयोग ने पुलिस से पूछा है कि इस घटना में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है और बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें