फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहस हुई तो डीटीसी बस ड्राइवर ने चबा ली उंगली

Sun, 27 Dec 2015 09:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में रोडरेज के दौरान एक डीटीसी बस चालक ने सिख युवक की एक अंगुली ही चबा ली साथ ही उसकी लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुखविंदर सिंह बग्गा (28) सपरिवार शास्त्री नगर इलाके में रहते हैं। वे एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

गत 24 दिसंबर की रात वे स्कूटी से कैलाश कॉलोनी स्थित कार्यालय से घर के लिए निकले। सुखविंदर जैसे ही देशबंधु गुप्ता रोड से रामजस वाली रोड पर मुड़े आनंदपर्वत की ओर से आ रही एक डीटीसी बस के चालक ने उसके स्कूटी के सामने जोरदार ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..और हाथ पकड़ चबा दी उंगली

दोनों वाहनों के बीच टक्कर होते होते बची। सुखविंदर ने बस चालक को ठीक से बस चलाने के लिए कहा। इससे गुस्साए चालक ने गाली देना शुरू कर दिया। सुखविंदर चालक की खिड़की के पास पहुंचकर उसे गाली देने से मना किया।

साथ ही हाथ खिड़की पर हाथ रखकर उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगा। चालक ने सुखविंदर के हाथ को पकड़ लिया और उसकी एक अंगुली चबा ली। उसके बाद नीचे उतरकर उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुखविंदर का मेडिकल करवाकर चालक के खिलाफ मारपीट और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान गांव मनदौथी जिला झज्जर निवासी वजीर दलाल के रूप में हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें