फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को उस हालत में देखकर दहल गया मां का कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर खानपुर टी प्वाइंट के पास डीटीसी की लो फ्लोर एसी बस ने शुक्रवार सुबह छठी कक्षा के छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा बसों में तोड़फोड़ की और दो बसों में आग लगाकर पत्थरबाजी भी की।
विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस बल बुला लिया गया। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। कई लोगों को चोटें आईं। हंगामे के चलते दक्षिण दिल्ली में जाम लग गया। एमबी रोड, बीआरटी आदि मार्गों पर कई किलोमीटर तक यातायात बाधित हो गया। अंबेडकर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह बी-83 जेजे कॉलोनी खानपुर निवासी प्रीतम कटारिया का बेटा अमन (11) पुष्प विहार स्थित केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा देने जा रहा था। खानपुर में डीटीसी लो फ्लोर एसी बस ने उसे रौंद दिया। बस का टायर छात्र के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

तुरंत मौके पर पहुंच गई मां और...

अमन हर रोज अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जाता था। मगर परीक्षा होने की वजह से वह शुक्रवार को अकेला ही जा रहा था। उसे क्या पता कि उसका बेटा अब कभी वापस नहीं लौटेगा तो वह उसे कभी स्कूल नहीं भेजती। ये कहना है कि अमन कटारिया की मां रीना का। रीना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कई बार बीच-बीच में बेहोश जैसी हो जाती थी।

अमन की रीना(35) ने रोते-रोते बताया कि उसे पड़ोसी ने बताया था कि उसकेबेटे का एक्सीडेंट हो गया है, वह तुरंत मौके पर पहुंची थी। घटना घर से कुछ ही दूरी पर हुई है। मां का कहना है कि हर रोज वह अपनी तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बहन के साथ जाता था। परीक्षा होने की वजह से वह अकेला जा रहा था।  प्रत्यक्षदर्शी रेनू बीबी ने बताया कि उसने बस केजबरदस्त तरीकेसे ब्रेक लगाने की आवाज सुनी थी।

चालक ने एकदम ब्रेक लगाए थे। बस चिराग दिल्ली की तरफ से आ रही थी। टायर छात्र के ऊपर चढ़ा हुआ था। बच्चे ने स्कूल यूनिफार्म पहनी हुई थी। मौकेपर काफी खून बिखरा हुआ था। किसी ने मौकेसे पुलिस को सूचना दे दी थी। आरोप है कि पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची थी। पत्थरबाजी में अमन का बड़ा भाई साहिल(14) घायल हो गया। उसके सिर में पत्थर लगा है।
विज्ञापन

अमन के परिजनों को 5 लाख रुपये की फौरी राहत

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अमन के माता-पिता को 5 लाख रुपये की फौरी राहत की घोषणा की है। सिसोदिया का कहना है कि बच्चे की मृत्यु से हुई क्षति की भरपाई नहीं हो सकती। साथ ही उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि परिवहन मंत्री गोपाल राय मामले की जांच करवा रहे हैं। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

जब लोग बसों में तोड़फोड़ कर रहे थे उस समय बसों में काफी सवारियां बैठी हुई थी। गुस्साएं लोगों ने सवारियों का नीचे उतरने का इंतजार नहीं किया और पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया था। बस में बैठे करीब दो दर्जन यात्री भी घायल हो गए। बसों में बैठे लोग दहशत में आ गए थे। उनका कहना था कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वह बस के किस गेट से उतरें और कहां जाए। चारों तरफ से लोग पत्थर फेंक रहे थे।

साकेत स्थित अपने ऑफिस जा रही सरीन को भी सिर में पत्थर लगा है। वह किसी तरह बस से उतरी। उसका बैग बस में ही रह गया था। साकेत से जसोला विहार जा रही प्रियंका भी बस में बैठी थी। सिर में पत्थर लगने से वह भी घायल हो गई। बस में बैठे एक अन्य यात्री ने बताया कि उसने अपने बेटे को बहुत ही मुश्किल से बस से उतारा और बूस्टर पंप वाली गली में भाग गया। मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें