नोएडा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। भाई ने मामा और उसके बेटे के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद फावड़े व चाकू से शव के टुकड़े करके एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के नगली गांव के सामने यमुना में गाड़ दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन उनकी निशानदेही पर अब तक शव टुकडे़ बरामद नहीं कर पाई है।
पुलिस के अनुसार, बख्तावरपुर निवासी लल्लन उर्फ लड्डन (20) का एक वर्ष से नंद किशोर की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात नंद किशोर को पता चली तो उसने लल्लन की हत्या की साजिश रच डाली। होली की शाम 6 मार्च को नंद किशोर ने मामा गोविंदराम व उसके बेटे भूरे के साथ मिलकर लल्लन को शराब पिलाने के बहाने ट्रैक्टर पर बैठा लिया और नगली गांव के पास ले गया। यहां चारों ने शराब पी। जब लल्लन नशे में धुत हो गया तो तीनों ने उसकी ही टी-शर्ट से गला घोंट दिया।