सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में 37 वर्षीय पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। समाज और लोकलाज के डर से उसने कभी मामले की शिकायत नहीं की, लेकिन बात बढ़ने पर मामले की खबर पुलिस को दी गई।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहती है। इसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। मकान की दूसरी मंजिल पर महिला का जेठ अपने परिवार के साथ रहता है। पीड़िता ने बताया कि पति की गैर मौजूदगी में अक्सर उसका जेठ कमरे में आकर उससे गंदी-गंदी बातें करने लगता है।
काफी समय तक पीड़िता इसको नजरअंदाज करती रही। 26 अक्तूबर को आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं। वह पति की गैर मौजूदगी में नशे में धुत होकर उनके कमरे में पहुंचे। वहां उसने अपना पजामा उतारा और गंदी हरकत करने लगा। शोर मचाने के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पीड़िता ने अपना बयान दिया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस महिला के पति व बाकी परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद मामले में और भी धाराओं को जोड़ा जा सकता है।