फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत ड्राइवर का मचाया कोहराम, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हौजखास गांव में रविवार रात नशे में धुत कार चालक ने दो राहगीरों को कुचल दिया और बीएमडब्ल्यू समेत कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में एक राहगीर की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब डेढ़ बजे विकासपुरी निवासी हिमांशु मिश्रा एसएक्सफोर कार से महरौली की तरफ जा रहा था। इस दौरान नशे में धुत हिमांशु ने ओवरटेक करने की कोशिश में स्कोडा कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के वक्त दोनों घर लौट रहे थे

इसके बाद पैदल रहे नेपाल निवासी वीरा (25) और नरेंद्र (26) को रौंद दिया। नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु ने जब भागने की कोशिश की तो उसकी कार अरविंदो मार्ग स्थित यूटर्न पर फुटपाथ पर चढ़ गई।

इस दौरान उसने आईआईटी की तरफ से आ रही बीएमडब्यू समेत दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस में हिमांशु की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

मेडिकल जांच में उसके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। बताया गया है कि नरेंद्र व वीरा प्राइवेट नौकरी करते थे। घटना के वक्त दोनों घर लौट रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें