सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिनभर बादलों व सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। देर शाम बूंदाबांदी हुई। इससे उमस और बढ़ गई। शाम पांच बजे तक पूसा व पीतमपुरा में 0.5 बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 100 से 65 फीसदी रहा।
लोदी रोड में 34 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, लोदी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर व रिज में 34.2 और पालम में 33.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 63 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 64, गाजियाबाद में 68, गुरुग्राम में 82 व ग्रेटर नोएडा में 121 एक्यूआई रहा।
शुक्रवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान -35.2 - डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान -25.3 - डिग्री सेल्सियस
शनिवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान - 35 - डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26 - डिग्री सेल्सियस