फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water Crisis: गंगनहर में दूषित पानी आने से पेयजल संकट, दो संयंत्रों में पानी का उत्पादन प्रभावित

Sun, 26 Mar 2023 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गंग नहर में अचानक दूषित पानी आने से संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए हैं। इस कारण इन संयंत्रों से काफी कम दबाव से आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली जल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगनहर में दूषित पानी आने के कारण दिल्ली में पेयजल संकट पैदा हो गया है। नहर में मुरादनगर से दूषित पानी आ रहा है। इससे जल बोर्ड के भगीरथी व सोनिया विहार जलशोधक संयंत्र में उत्पादन प्रभावित हो गया है। दोनों संयंत्रों से राजधानी के करीब 25 प्रतिशत इलाकों में पेयजल आपूर्ति होती है। पिछले सप्ताह गंगनहर से पानी कम मिलने के कारण इन इलाकों में जल संकट का है।

विज्ञापन

जल बोर्ड के अनुसार, गंग नहर में अचानक दूषित पानी आने से संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद हो गए हैं, क्योंकि दोनों संयंत्र दूषित पानी को साफ नहीं कर पा रहे हैं। इस बारे में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी गंगनहर में दूषित पानी आना बंद नहीं हुआ है। इस कारण इन दोनों संयंत्रों से काफी कम दबाव से आपूर्ति हो रही है। इसका सीधा असर नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के इलाकों पर पड़ा है।
विज्ञापन

एनडीएमसी के तमाम इलाकों के साथ-साथ गोकुलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंद नगरी, यमुना विहार, शास्त्री पार्क, ब्रह्मपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, ओखला, बदरपुर, सरिता विहार, वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, जल विहार, लोधी रोड, काका नगर आदि इलाकों में जल संकट हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें