नूंह नगर पालिका चुनाव इन दिनों अपने चरम पर हैं। प्रत्याशी हर प्रकार के हथकंडे अपनाकर मतदाताओं को अपनी तरफ लुभाने का काम कर रहे हैं। वहीं वार्ड नूंह के वार्ड-7 में लगातार दो बार से पार्षद बनते आ रहे हरीचंद उर्फ राजू का राजनीतिक वर्चस्व खतरे में दिखाई दे रहा हैं। वार्ड वासियों का आरोप है कि हरीचंद दस साल तक लगातार इस वार्ड से पार्षद बना, लेकिन उसने वार्ड में विकास कराना तो दूर, वार्ड की नालियों की सफाई तक नहीं कराई। इसलिए इस बार उनका मन उन्हें बदलकर किसी ओर को मौका देने का है।
उनके वार्ड में पानी की बडी समस्या हैं। 3-4 दिन में एक बार पानी आता हैं। लोग टैंकरों से मोल पानी खरीदकर गुजारा कर रहे हैं।-वार्डवासी मनोज जांगडा उर्फ सादी।
पूरे वार्ड में केवल दो ट्रांसफार्मर हैं, जिन पर लोड अधिक रहने के कारण आपूर्ति बाधित रहती हैं। वोल्टेज लो रहता है उनके वार्ड से पुराने दिल्ली अलवर रोड के साथ हाईटेंशन लाईन गुजरती हैं। जो कई सालों से ढीली होने के कारण काफी नीचे है। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। -मोहमद शरीफ मस्ताना।
वार्ड में प्रभु पंडित तथा याकुब मैनेजर वाली गली में हमेशा पानी भरा रहता हैं। दिल्ली-अलवर रोड के साथ गुजरने वाला नाला गंदगी से सालों से अटा पड़ा हैं। पार्षद ने एक बार भी इनकी सफाई नहीं कराई। मनिहार मोहल्ले में गंदगी का यह आलम है कि मानो यहां डंपिंग स्टेशन हो, लोग बदबू में जीवन बिता रहे हैं। -इकलास उर्फ भालू।
मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं, जिसके कारण अंधेरा छाया रहता है। वार्ड में अंधेरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी होती हैं।-सतपाल
उन्होंने वार्ड में खूब विकास कराया हैं। दिल्ली-अलवर रोड के साथ बने नाले में पानी की निकासी सही नहीं है, इसलिए वह भरा रहता हैं। वार्डवासियों ने फिर मौका दिया तो जो विकास रह गया है, उसे पूरा कराएंगे।
हरीचंद उर्फ राजू, निवर्तमान पार्षद
नये को दें मौका
वार्ड से दूसरे उम्मीदवार समयचंद का कहना है कि वे वर्तमान पार्षद को दस साल से भुगत रहे हैं। एक बार वार्डवासी उन्हें मौका दें, तो वे लोगों को बताएंगे कि विकास क्या होता हैं।