फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ कलाम की स्मृति में विज्ञान मेले का आयोजन

Thu, 31 Dec 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सतयुग दर्शन विद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में विज्ञान मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विज्ञान मेले की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में सतयुग दर्शन ट्रस्ट की मेनेजिंग ट्रस्टी रेशमा गांधी और सजन कुमार ने की। मेले में विद्यार्थियों ने गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक ज्ञान आदि विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।

इसके अलावा मेट्रो रेल, वल्र्ड बैंक और महंगाई, कॉमर्स आदि विषयों पर भी मॉडल बनाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने वेस्ट मैटीरियल से बनाई गई वस्तुएं भी प्रदर्शनी में प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित करते हुए रोबोटिक लैब का मॉडल भी बनाया गया। मुख्य अतिथि, विद्यालय कमेटी के सलाहकार डॉ गौरी, प्रधानाचार्य आरके शर्मा आदि ने विद्यार्थियों के मॉडलों की प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रों फरीदाबाद के लिए फ्यूचर सिटी के नाम से भी एक मॉडल बनाया जिसकी सभी ने सराहना की। मेले में पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें