फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर झुलसा युवक

Thu, 31 Dec 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में नींची व मकानों के साथ से गुजर रहीं हाईटेंशन की बिजली तारे परेशानी का सबब बनीं हुई है। कई लोग इनकी चपेट में आकर करंट का शिकार हो चुके है।
विज्ञापन


गुरूवार को सोहना रोड़ हॉऊसिग बोर्ड कालोनी के सामने एक मजदूर मकान के साथ से गुजर रहीं बिजली के करंट की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया।

जिसे आसपास के लोगों की मदद से नल्हड़ अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे दिल्ली सफदरजंग रैफर कर दिया।

पीड़ित के रिशतेदार राजेन्द्र ने बताया की दौलत राम निवासी जुरहरा जिला भरतपुर हालआबाद सोहना रोड़ हाउसिंग बोर्ड कालोनी के समीप किराये के मकान में रहता है। यह तावडू में रेहडी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है।

गुरूवार को सुबह वह मकान की छत पर कपडे सुखा रहा था। उसी समय अचानक मकान के समीप से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तार कपडे सुखाने वाले एक लोह के पाइप से टकरा गई।
विज्ञापन


इसकी वजह उसके दोनों हाथ व कमर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों व आसपास के लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


समा, उमरदीन, सईद, बंटी, रमेश, प्रभु बागडी व नरेन्द्र आदि ने बताया की कस्बे में जगह जगह नींची लटकती जर्जर तारे व मकानों के समीप से गुजर रही लाइनों से कई लोग करंट की चपेट में आ चुके है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें