फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाइल मैन के नाम पर होगा औरंगजेब रोड का नया नाम

Sat, 29 Aug 2015 08:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीएमसी ने नई दिल्ली की व्यस्त सड़कों में से एक औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के नाम पर रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


डॉ. कलाम के निधन के बाद से ही दिल्ली की एक प्रमुख सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की बात चल रही थी। दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरी ने भी इसके लिए पीएम मोदी से अपील की थी।

उन्होंने चिट्ठी लिखकर कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति के याद में यह एक यादगार श्रृद्धांजलि होगी। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट कर जानकारी दी।
Congrats. NDMC jst now decided to rename Aurangzeb Road to APJ Abdul Kalam Road— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 28, 2015

Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने की थी पीएम से अपील

गौरतलब है कि मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का हाल ही में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही देश भर में श्रृद्धांजलि का दौर जारी है।

देश की अन्य राज्य सरकारें भी पूर्व राष्ट्रपति को अलग-अलग योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से श्रृद्धांजलि दे रही हैं।

ऐसे में एनडीएमसी के इस फैसले का भी स्वागत किया जा रहा है। अब दिल्ली की औरंगजेब सड़क को पूर्व राष्टपति के नाम से जाना जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें