फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर ससुराल वाले करने लगे अश्लील हरकतें

Mon, 29 Jun 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज नहीं मिलने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। पीड़िता ने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता आरती (बदला हुआ नाम) के मुताबिक उसका विवाह प्रहलादपुर बदरपुर, दिल्ली निवासी युवक से नवंबर 2013 मेें हुआ था।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज न लाने पर ससुराली उसके साथ मारपीट करते। कुछ दिन से ससुराली उसे शारीरिक रूप से भी तंग कर रहे हैं। पति सहित अन्य ससुरालियों की अश्लील हरकतों से तंग आकर वह अपने घर वापस आ गई।

एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तफ्तीश के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शादी के बहाने किशोरी को लेकर भागा

वहीं एक अन्य मामले में एसजीएम नगर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी 23 जून की सुबह साढ़े दस बजे अपने घर से निकली और लापता हो गई।

परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की तो पता चला कि मोहल्ले में किराये पर रहने वालो बिंकू निवासी मेडा, जिला बस्ती (यूूपी) उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है।

एसएचओ एसजीएम नगर शिव कुमार ने बताया कि आरोपी बिंकू और किशोरी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें