फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पनाह लेकर करता रहा, दोस्त की बेटी से रेप

Mon, 29 Jun 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के घर में पनाह लेकर एक युवक ने उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी को कई बार हवस का शिकार बनाया। मामला खुलने पर आरोपी घर छोड़कर दिल्ली फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने उसे दिल्ली में खोज निकाला और केस दर्ज कराया, इस दौरान आरोपी फरार हो गया। सराय ख्वाजा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला परिवार दिल्ली के लाजपत नगर थाना क्षेत्र में झुग्गी डाल कर रहता था। यहां परिवार के मुखिया की दोस्ती सुमित रविदास से हो गई।

मामला खुलने पर भागने लगा आरोपी

कुछ समय पहले यह परिवार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने आ गया था। सुमित रविदास भी यहां आकर एक मकान में किराए पर रहने लगा।

सुमित इस परिवार में ही खाना खाता था। दंपति दिन में काम पर चले जाते, दो बेटियां स्कूल पढ़ने चली जातीं। घर में पंद्रह वर्षीय किशोरी ही बचती।

अकेलेपन का फायदा उठाकर सुमित रविदास किशोरी के साथ आए दिन दुष्कर्म करता। मामला खुलने पर सुमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर छोड़ कर दिल्ली चला गया।
विज्ञापन

और दिखाने लगा असली रंग

पीड़ित परिवार ने उसे लाजपत नगर थाना क्षेत्र स्थित झुग्गियों में खोज निकाला। पीड़िता का पिता सुमित से बात करने गया तो उसने अभद्रता कर दी।

इस पर पीड़ित परिवार ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को आता देख आरोपी सुमित फरार हो गया।

लाजपत नगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामला सराय ख्वाजा पुलिस को ट्रांसफर किया है। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें