जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारेबाजी मामले के बाद कई विवाद सामने आते रहे हैं। नारेबाजी विवाद के बाद जेएनयू के शिक्षकों द्वारा तैयार किया डोजियर यूनिवर्सिटी में एक नए बवाल की वजह बन सकता है।
द वायर की खबर के मुताबिक जेएनयू के 11 शिक्षकों ने 200 पेज की एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें विश्विद्यालय को संगठित सेक्स रैकेट चलाने वालों का अड्डा बताया गया है। बताया जा रहा है कि यह दस्तावेज 2015 में तैयार गया था, लेकिन इसे मीडिया को हाल ही में जारी किया गया है। इतना ही नहीं यह रिपोर्ट जेएनयू प्रशासन को भी सौंपी जा चुकी है।
बताया जा रहा है कि यह डोजियर जिन शिक्षकों ने तैयार किया है वे भाजपा और उसकी स्टूडेंट विंग एबीवीपी के करीब हैं। शिक्षकों के इस ग्रुप का नेतृत्व सेंटर फॉर लॉ एंड गवर्नेंस की प्रोफेसर अमिता सिंह कर रही हैं।