फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक को कुत्ते ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Fri, 13 Sep 2019 10:08 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
हिन्दू युवा वाहिनी संयोजक - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक रजत शर्मा को बुधवार शाम को एक पालतू कुत्ते ने काट लिया। इससे वह जख्मी हो गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने कुत्ते को उन पर छोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौड़ा गांव निवासी रजत शर्मा हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक हैं। वह गुरुवार शाम को एडोबी की तरफ से आ रहे थे। आयकर भवन के पास सेक्टर-22 में रहने वाले ग्रुप कैप्टन अनिल कुमार की पत्नी कुत्ते को टहला रही थी। तभी रजत को देखकर कुत्ता भौंकने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि महिला हंसने लगी और कुत्ते के गले से पट्टा हटा दिया। इसके बाद कुत्ते ने रजत को हाथ पैर और शरीर के अन्य हिस्से में काट लिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह रजत को बचाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें