साइबर सिटी के सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल का बुरा हाल है। यहां छुट्टी के दिन इलाज नहीं होता। छुट्टी के दिन न तो यहां कोई डॉक्टर बैठते हैं और न ही कोई स्टाफ नर्स।
22 सितंबर के स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के बाद यहां 10 बेड की इमरजेंसी सुविधा शुरू की गई थी। लेकिन एक महीने में ही इमरजेंसी का दम निकल गया है। इमरजेंसी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक डॉक्टर की तैनाती की गई है, लेकिन बृहस्पतिवार को वाल्मीकि जयंती के दिन कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला।
समय 12: 20 बजे-
सिविल अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिलने पर वापस लौट रहे थे। कादीपुर से आने वाले राहुल ने बताया कि उसे दो दिन पहले बुखार था। यहां आकर भर्ती हुआ था।
बुधवार को टेस्ट के बाद दवा देकर छुट्टी कर दी गई, लेकिन बुखार उतर नहीं रहा है। सुबह से आया हूं, लेकिन कोई पूछने वाला नहीं है। अब निजी अस्पताल में जाकर इलाज कराउंगा।