फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Strike: कोलकाता मर्डर को लेकर दिल्ली में आज फिर डॉक्टरों की हड़ताल, एम्स में आज सेवाएं ठप

Fri, 16 Aug 2024 11:02 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी जारी रहेगी। दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल सहित सभी बड़े अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Doctor Strike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया। डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी जारी रहेगी। दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल सहित सभी बड़े अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं, एम्स की फैकल्टी ने निदेशक को पत्र लिखकर बताया कि शनिवार को किसी प्रकार की सुविधा नहीं देंगे।

विज्ञापन


AIIMS दिल्ली, SJH, MAMC सहित रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा एक व्यापक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। व्यापक चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिल्ली भर के सभी RDA 16 अगस्त, 2024 को दोपहर 2 बजे से निर्माण भवन, नई दिल्ली में एक संयुक्त विरोध मार्च निकालेंगे। उधर, आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मेडिकल छात्रों ने ओपीडी बंद कराई और विरोध प्रदर्शन किया। उधर, भारतीय चिकित्सा संघ (IMA), दिल्ली चिकित्सा संघों (DMA), सभी स्वास्थ्य सेवा संगठनों और निजी डॉक्टरों ने 16 अगस्त 2024 को शाम छह बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेप-हत्याकांड को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की बैठक को लेकर डीएमए अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पीड़िता और उसके परिवार के साथ है। आज शाम 5 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के अगले चरण में आपातकालीन सेवाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें