फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं देखा होगा इतना बड़ा ट्यूमर: महिला का दिनोंदिन बढ़ रहा था पेट, डॉक्टर के पास पहुंची तो वजह सुन गई चौंक

Thu, 05 Jan 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नौ माह पहले 32 वर्षीय महिला का पेट बड़ा हो रहा था, लेकिन घटता जा रहा था। शुरुआत में उन्होंने सोचा कि यह कुछ हार्मोनल बदलाव है पर जब यह समस्या दिनोंदिन बढ़ती गई। डॉक्टर के पास पहुंचने पर पूरी वजह पता चली।
विज्ञापन
ऑपरेशन से पूर्व पेट का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला के पेट से 22 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। पहले चरण के इस ओवेरियन कैंसर की सर्जरी के दौरान 32 साल की महिला के गर्भाशय और एक अन्य अंडाशय को भी संरक्षित कर लिया गया है। 

विज्ञापन

दरअसल करीब नौ माह पहले 32 वर्षीय महिला का पेट बड़ा हो रहा था, लेकिन घटता जा रहा था। शुरुआत में उन्होंने सोचा कि यह कुछ हार्मोनल बदलाव है पर जब यह समस्या दिनोंदिन बढ़ती गई। इससे परेशान होकर महिला धर्मशिला नारायणा अस्पताल पहुंची। इस बारे में अस्पताल के गायनी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सतिंदर कौर ने कहा कि 21 दिसंबर को ओवेरियन कैंसर की सर्जरी के बाद महिला के गर्भाशय और एक अन्य अंडाशय को संरक्षित किया गया। 
विज्ञापन

इस सर्जरी में महिला में 22 किलो का द्रव्यमान अंडाशय के म्यूसिनस एडेनोकार्सिनोमा से निकला था। सर्जरी के बाद रोगी पूरी तरह से स्वस्थ है। दोबारा से यह समस्या होने की संभावना 10 फीसदी से भी बहुत कम है। डॉ कौर ने कहा कि तीन माह के फॉलोअप के बाद स्थिति बेहतर है। सर्जरी के बाद महिला भविष्य में मां भी बन सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें