फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल: फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने बुलाई बैठक, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Thu, 09 Dec 2021 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बैठक में नीट पीजी काउंसलिंग में देरी के चलते रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के बारे में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रेजिडेंट डॉक्टर, फाइल फोटो - फोटो : Forda India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने तत्काल बैठक बुलाई है। इसमें नीट पीजी काउंसलिंग में देरी के चलते रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के बारे में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद भी डॉक्टरों की हड़ताल पर कोई समाधान नहीं निकला है। इसके चलते बुधवार देर शाम फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने और मंत्रालय की ओर से इस मामले को विशेष तौर पर लेने की अपील भी की गई है।

सरकार जल्द से जल्द काउंसलिंग कराने के पक्ष- स्वास्थ्य मंत्री

उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि सरकार जल्द से जल्द काउंसलिंग कराने के पक्ष में है। इसलिए डॉक्टरों को अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लेना चाहिए। इस बीच सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी इस मामले की अगली तिथि छह जनवरी तय की गई है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि जब तक काउंसलिंग की तिथि नहीं मिलेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें