नवरात्र में कुछ लोग नौ दिनों तक फलाहार पर रहते हैं तो कुछ लोग पहले और अंतिम नवरात्र को व्रत रखते हैं। नवरात्र में व्रत रखना धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सेहत भी जुड़ा हुआ है।
मौसम में बदलाव के साथ ही पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है इसलिए नवरात्र में नौ दिन तक व्रत रखने और फलाहार का विधान है।
आजकल लोग व्रत में पूरे दिन कुछ खाते ही नहीं या तली-भूनी चीजें और कार्बोहाइड्रेट का अधिक सेवन करने लगते हैं। इससे पाचन पर काफी असर पड़ता है। नवरात्र में क्या सावधानियां रखें जिससे व्रत भी सफल होगा और सेहत भी सुधर जाएगी।
व्रत में क्या सेवन करें
चिप्स, मखाना, नमकीन, चौलाई के लड्डू, केले के चिप्स आदि घर पर ही बनाए जा सकते हैं।