फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनडी पर कुछ घंटों के लिए कार-बाइक टोल फ्री

Wed, 03 Feb 2016 05:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो के लिए 5 से 9 फरवरी तक डीएनडी पर कार-बाइक चालकों को टोल नहीं देना होगा। ऑटो एक्सपो बुधवार से शुरू होगा। 3 और 4 फरवरी को बिजनेस क्लास के लिए एंट्री होगी।
विज्ञापन


आम जनता की एंट्री के दौरान ही प्रति दिन लगभग एक लाख लोगों के आने की संभावना है। अधिकतर लोग दिल्ली-गुड़गांव से आते हैं। इस दौरान डीएनडी पर भारी जाम की स्थिति बन जाती है।

ऑटो एक्सपो में आने वालों की परेशानी देखते हुए सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरर्स (सियाम) की ओर से डीएनडी को कुछ घंटो के लिए टोल फ्री किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दिल्ली से नोएडा के लिए डीएनडी टोल फ्री रहेगा। वहीं, शाम को नोएडा से दिल्ली 5 बजे से 8 बजे तक डीएनडी टोल फ्री रहेगा। इस दौरान व्यावसायिक वाहन टोल फ्री नहीं होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें