फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमआरसी: जानिए कौन होंगे नए प्रबंध निदेशक, केंद्र की मुहर के बाद ये आईआईटियन संभालेंगे पद

Mon, 21 Mar 2022 10:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जानिए कौन हो सकते हैं डीएमआरसी के नए प्रबंध निदेशक जिनके नाम पर दिल्ली सरकार ने स्वीकृति दे दी है और केंद्र की मुहर का इंतजार है..
विज्ञापन
विकास कुमार और डॉ. मंगू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) के नए प्रबंध निदेशक के लिए दिल्ली सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। डीएमआरसी के मौजूदा प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह 31 मार्च के सेवानिवृत्त होने के बाद अप्रैल में नए एमडी के तौर पर विकास कुमार के कार्यभार संभालने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक की नियुक्ति के लिए गठित कमेटी ने साक्षात्कार में डीएमआरसी के निदेशक(संचालन)का साक्षात्कार में चयन करने के बाद विकास कुमार के नाम को स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया है।

चयन समिति ने नए प्रबंध निदेशक के तौर पर उनके नाम की सिफारिश की थी। नए प्रबंध निदेशक के नाम पर मुहर लगने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। माना जा रहा है कि नए एमडी के पदभार संभालने के बाद दिल्ली मेट्रो फेज-4 के कार्यों में और तेजी आएगी।

आईआईटी रुड़की से ली है इंजीनियरिंग की डिग्री

भारतीय रेल यातायात सेवा के 1988 बैच के अधिकारी विकास कुमार दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निदेशक संचालन के तौर पर कार्यरत हैं। आईआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग की 1989 में डिग्री हासिल करने के बाद विकास कुमार ने आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई की। मौजूदा प्रबंध निदेशक डॉ. सिंह को इससे पहले कई बार विस्तार दिया जा चुका है, इसलिए सभी की निगाहें अब डीएमआरसी के नए प्रबंध निदेशक की कुर्सी पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें