फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : डीएमआरसी ने मास्क नहीं पहनने वाले 200 यात्रियों से किया परामर्श, 114 पर लगाया जुर्माना

Sat, 12 Sep 2020 08:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली  मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी ) ने शनिवार को लगभग 200 यात्रियों से परामर्श किया, जिन्होंने फेस मास्क ठीक से नहीं पहने थे। इसके अलावा 114 यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों के उल्लंघन के लिए 200 रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन

 

हर लाइन पर मिलेगी मेट्रो, आखिरी गाड़ी रात 11 बजे
दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन शुरू होने के साथ ही आज से मेट्रो सभी लाइनों पर दौड़ने लगी। कोरोना काल में पहली बार मेट्रो चलने का समय आम दिनों सा हो गया है।  

हर लाइन पर पहली मेट्रो सुबह 6 बजे मिली जबकि आखिरी मेट्रो का समय रात 11 बजे का है। खास बात यह है कि सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नॉन पीक आवर्स में भी मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पीक आवर्स जैसी होगी। 
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को मेजेंटा और ग्रे लाइन पर सेवा शुरू हो गई है। नौ लाइनों पर मेट्रो के शुरू होने के बाद पहली बार यात्रियों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंची। डीएमआरसी को उम्मीद है कि समय बढ़ने से धीरे-धीरे मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी। 

शुक्रवार को सबसे ज्यादा यात्री यलो लाइन पर सवार हुए। इनकी संख्या 41,689 रही। दूसरी तरफ ग्रे लाइन पर सबसे कम 514 यात्रियों ने सफर किया। नौ लाइनों शाम 7:30 बजे तक सफर करने वालों की संख्या 1,28,886 रही।


कई स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज में हुई परेशानी
संक्रमण को देखते हुए बचाव के लिए सभी स्टेशनों पर शुक्रवार को आरोग्य सेतु एप रखने के लिए यात्रियों को प्रोत्साहित किया गया। सुरक्षाकर्मी यात्रियों से प्रवेश के दौरान एप के बारे में पूछते नजर आए। कई स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड के रिचार्ज और एग्जिट के दौरान परेशानी हुई। कई जगह तो अधिक वक्त की यात्रा करने वाले यात्रियों से कैशलेस ट्रांजेक्शन में भी परेशानी आई। यात्रियों को इसके लिए इंतजार भी करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें