फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में 94 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात, डीएम बोले- मेरे जैसे कई लोगों के लिए प्रेरणा 

Sun, 07 Jun 2020 10:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
94 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात - फोटो : twitter
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में एक 94 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। इस मौके पर गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एलवाई ने ट्विटर पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि 94 वर्षीय निवासी की कोरोना जांच निगेटिव आने के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 

डीएम ने आगे लिखा वह मेरे जैसे कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आप हमें और भी कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करते हैं, हम सभी निवासी आपको बहुत लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं । 

सेक्टर-26 में रहने वाले बुजुर्ग कवि एएम जुत्शी गुलजार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एक जून को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी हालत काफी खराब थी। सांस नहीं ले पा रहे थे। उन्हें सीधे आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर अभिषेक देशवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एक डॉक्टर हमेशा उनके पास मौजूद रहता।
विज्ञापन


इलाज के दौरान पाइप के जरिए उन्हें तरल खाद्य पदार्थ दिया जा रहा था। स्थिति सामान्य होने पर तीन दिन बाद आइसोलेशन के सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। अस्पताल से जाते समय भावुक हुए कवि ने मेडिकल स्टाफ से कहा कि आप लोगों ने नई जिंदगी दी है। 

दो मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को 42 मरीजों को घर भेजा गया। इसमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं। इसमें दो मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया गया है। सभी मरीजों ने यहां की सुविधाओं की सराहना की है। उन्हें 14 दिन घर में क्वारंटीन रहने, सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें