फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1282 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 28936 हुई 

Sun, 07 Jun 2020 10:11 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1282 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 355 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 10999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से  कुल 812 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कोरोना वायरस के 17125 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28936 हो गई है। 

विज्ञापन




जेएनयू हेल्थ सेंटर का फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव
कोरोना का संक्रमण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में भी पहुंच गया है। जेएनयू कैंपस स्थित हेल्थ सेंटर के फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। जेनएयू के डीन ऑफ स्टूडेंट्स प्रो, सुधीर प्रताप सिंह ने रविवार को इस मामले में सर्कुलर जारी किया है। उन्होंने लिखा है कि हेल्थ सेंटर का फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 जून को दी गई है।

बीबीएम डिपो के 4 कर्मी कोरोना संक्रमित
दिल्ली परिवहन निगम के बंदा बहादुर मार्ग (बीबीएम) डिपो के चार कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो कंडक्टर, एक ड्राइवर के अलावा एक क्लर्क भी हैं। इससे पहले भी डीटीसी के कई डिपो के 12 से अधिक कर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं। हाल ही में शादीपुर डिपो के एक कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद सभी स्टाफ कोविड-19 की जांच कराने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


एम्स के सात कर्मचारियों ने कोरोना को हराया
 एम्स, दिल्ली के करीब 200 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि इन कर्मचारियों के करीब 300 परिजन भी पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में रविवार को एक राहत देने की खबर आई है कि एम्स के सात कर्मचारियों ने वायरस को हराकर जंग जीत ली है। एम्स के आरपी सेंटर की मेस में तैनात कर्मचारी अब स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। रविवार को चार कर्मचारी डिस्चार्ज हुए जबकि एक दिन पहले शनिवार को तीन कर्मचारियों को डिस्चार्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें