फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 डीएल फार्म चाहिए तो सचिवालय के एकल विंडो से लेना पड़ेगा थैला

Sat, 28 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का फॉर्र्म खरीदने वालों को जिला प्रशासन द्वारा जबरन कपड़े का थैला बेचा जा रहा है। अगर कोई थैला लेने से इनकार करता है तो उसे फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि 50 रुपये के फॉर्म को 60 रुपये में थैले सहित दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा गुड़गांव में पॉलिथीन के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रेड क्रॉस सोसायटी विशेष भूमिका निभा रही है। लोगों को कपड़े के थैले के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए लघु सचिवालय में इसे बेचने का काम चल रहा है। 

मगर अब यह अभियान अपने रास्ते से भटकता दिखाई दे रहा है। एकल विंडों पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस फॉर्म खरीदने वालों को जबरन कपड़े का थैला बेचा जा रहा है। लघु सचिवालय में इस फॉर्म को लेने पहुंचे रोहित का कहना है कि जब उन्होंने थैला नहीं लिया तो उन्हें फार्म नहीं दिया गया।
विज्ञापन


फॉर्म खरीदने पहुंचे अमित का कहना है कि कपड़े के थैले के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने का जो तरीका प्रशासन ने अख्तियार किया है वह ठीक नहीं है। इस मामले में जब  जिला उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल अटैंड नहीं की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें