दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में यूथ कॉन्फ्रेंस चल रही है। इसमें शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा आपको असल जिंदगी में टीचिंग करते दिखेंगी। इस दौरान उनके लेक्चर का टॉपिक होगा "इन द 'आई' ऑफ द स्टॉर्म"।
इसके अंतरगत वह छात्रों को एडवांस स्टडी, प्रोग्रेस, ग्लोबलाइजेशन, रैपिड कम्यूनिकेशन जैसे विषयों पर तकनीकी जानकारी देंगी। साथ ही साथ भीड़ में कैसे अपने खुद को साबित करें, कैसे सूचनाओं के जंगल से अपने काम की जानकारी निकालें आदि विषयों पर छात्रों से बातचीत करेंगी।,
यही नहीं, वे छात्रों को पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट के बारें में बताएंगी। वह बताएंगी कि कैसे छोटी-छोटी बातों के प्रति जागरूक होकर हम अपने स्वभाव, अपने बातचीत के तरीके में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं।
इस मौके वह छात्रों से बातचीत कर अपने अनुभवों के आधार पर अपनी सफलता का राज बताएंगी। यही नहीं, वह छात्रों से अपने जीवन के कुछ सफलता के मंत्र भी शेयर करेंगी। शुक्रवार को इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता पेरश रावल ने भी एसआरसीसी के छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर छात्रों को आगे बढ़ने के रास्ते बताए।