फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Bindra: पहले संदीप माहेश्वरी से तकरार, फिर पत्नी से मारपीट; एक महीने में दो बार विवादों में घिरे बिंद्रा

Sun, 24 Dec 2023 12:38 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

Vivek Bindra Sandeep Maheshwari: विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी के बीच विवाद अभी थमा नहीं था। इस दौरान शुक्रवार को विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका ने बिंद्रा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। जानिए विवेक बिंद्रा, संदीप माहेश्वरी और यानिका की पूरी कहानी।
विज्ञापन
विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को विवेक बिंद्रा की दूसरी पत्नी यानिका ने विवेक बिंद्रा पर घरेलू हिंसा के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है, जिससे वे चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, इससे पहले विवेक बिंद्रा का संदीप माहेश्वरी के साथ विवाद लगातार सुर्खियों में रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी के बीच विवाद की शुरुआत एक वीडियो से हुई थी। इसके बाद से दोनों मोटिवेशनल स्पीकर खुलकर एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं और यह विवाद सुर्खियों में है।

विज्ञापन


विवाद की वजह बना 'बिग स्कैम एक्सपोज'
11 दिसबंर 2023 को संदीप माहेश्वरी ने एक यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में उन्होंने बिग स्कैम एक्सपोज करने का दावा किया। इस वीडियो में वो बिजनेस सिखाने के नाम पर हजारों रुपये के कोर्स खरीदने वाले लोगों के बारे में बात कर रहे थे। वीडियो में संदीप माहेश्वरी दो लड़कों से बात कर रहे हैं। एक लड़का बताता है कि उसने एक बड़े यूट्यूबर से 50 हजार रुपये में एक कोर्स खरीदा है। वहीं, दूसरे लड़ने ने बताया कि उसने इसके बदले में 35 हजार रुपये दिए हैं। 

वीडियो में नहीं लिया किसी का नाम
लड़कों ने बताया कि उन्हें इस कोर्स को आगे के लोगों को बेचने के लिए कहा जाता है। ये एक तरह का मल्टीलेवल मार्केटिंग है। इसके बाद संदीप माहेश्वरी ने इसे एक तरह का स्कैम बताया और कहा कि इसे रोका जाना चाहिए। हालांकि 10 मिनट के इस वीडियो में संदीप माहेश्वरी ने किसी भी बिजनेस गुरू का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन


यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद वीडियो तेजी से ट्रेंड करने लगा। अगले दिन संदीप माहेश्वरी ने यूट्यूब के कम्युनिटी पोस्ट में दावा किया कि कुछ लोग मेरी टीम पर वीडियो हटाने का दबाव बना रहे हैं। संदीप ने कहा कि वो किसी भी हालत में वीडियो नहीं हटाएंगे। स्कैम का खुलासा करने वाले शख्स को बी बयान बदलने के लिए कई कॉल आए। संदीप ने बताया कि उन्हें लग रहा है कि ये खराब होने वाला है, लेकिन वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह स्टैंड हमारे समाज के लिए ले रहा हूं। यहां तक विवेक बिंद्रा का नाम सामने नहीं आया था, लेकिन इस पोस्ट के बाद विवेक बिंद्रा ने एक पोस्ट किया और संदीप माहेश्वरी को खुली चुनौती दी। 

मेरे प्यारे विवेक...
संदीप माहेश्वरी ने दावा किया कि विवेक बिंद्रा ने उनकी टीम को लीगल एक्शन की धमकी दी है। इसके बाद संदीप ने पोस्ट करते हुए कहा, 'मेरे प्यारे विवके...एक तरफ से आपने मेरी टीम लीगल एक्शन धमकी दी और दूसरी तरफ से आपने मेरे घर पर अपने कर्मचारियों को भेजा। वो भी एक बार नहीं...बार-बार। क्या आपको सच में लगता है कि मैं आपकी धमकियों से डरता हूं। सारे यूट्यूबर अब आपको खुलकर एक्सपोज करेंगे। आपका नाम लेकर बड़ा बिजनेस के बारे में खुलकर बात करेंगे।'

विवेक बिंद्रा भी वीडियो अपलोड लगाया आरोप
इस जुबानी जंग में विवेक बिंद्रा ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उन्होंने संदीप माहेश्वरी पर आरोप लगाए। बिंद्रा ने कहा, 'आपने लोगों के प्यार का गलत फायदा उठाया। आपने दूसरी साइड से नहीं पूछा। अगर आप इसे स्कैम कह रहे हैं तो दूसरी साइड का भी पक्ष जान लेते। कभी भी ऐसा मत करो, जिससे इतने सारे लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाए। आपका बिजनेस मास्टरी का कोई वीडियो लाख से ऊपर नहीं जा रहा था, इसलिए आपने स्कैम डाला तो 50 लाख पर चला गया। आने वाले दिनों में वो संदीप माहेश्वरी को एक्सपोज करेंगे।' 

नहीं थमा विवाद
विवाद को लेकर बयानजारी का दौर जारी रहा। संदीप माहेश्वरी ने एक और वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'वो अपने यूट्यूब चैनल से एड रेवेन्यू जनरेट करेंगे और उसका इस्तेमाल करके विवेक बिंद्रा के स्कैम के खिलाफ लीगल टीम हायर करेंगे। उन्होंने लोगों से भी इस कथित स्कैम के खिलाफ एफआईआर करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाने की अपील की। संदीप ने वीडियो में आरबीआई के कुछ सर्कुलर दिखाकर बिंद्रा की स्कीमों को स्कैम बताया। 

कौन हैं संदीप और बिंद्रा
संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा दोनों ही देश के फेमस मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इनके करोड़ों फैंस भी हैं। इन दोनों यूट्यूबर की जंग में फैंस आपस में बंटे हुए हैं। वहीं, जिन लोगों का पैसा इस पूरे केस से जुड़ा हुआ है, उन्हें अपना पैसा वापस मिलने की उम्मीद अभी बाकी है। यह पूरा स्कैम लगभग 500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। 

पत्नी से विवाद का मामला
विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी के बीच विवाद अभी थमा नहीं था। इस दौरान शुक्रवार को विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका ने बिंद्रा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। विवेक बिंद्रा और यानिका की शादी छह दिसंबर को हुई थी। शादी के अगले दिन ही यानी सात दिसंबर को सुबह बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोंकझोक हुई। आरोप है कि इस दौरान जब यानिका बीच-बचाव करने के लिए आई तो बिंद्रा ने उनके साथ मारपीट की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें