फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: SOL में प्रवेश परीक्षा या 12वीं के अंकों से दाखिला लेने पर चर्चा, जुलाई में शुरू होगी प्रक्रिया

Tue, 21 Jun 2022 06:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि इन कोर्सेज में दाखिला कैसे लेना है। यह अभी तक तय नहीं हुआ है। हम अभी इस बार पर चर्चा कर रहे हैं कि दाखिले प्रवेश परीक्षा से दाखिला लें या बारहवीं के अंकों के आधार पर लें।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में इस साल से शुरू होने जा रहे बीएमएस, बीबीए में दाखिले की नीति को लेकर संश्य बना हुआ है। प्रशासन जुलाई में दाखिले शुरू करने की तैयारी कर रहा है लेकिन अब तक यह तय नहीं हुआ है कि इन कोर्सेज में दाखिले का आधार क्या होगा। दाखिला नीति तय करने के लिए विचार-विमर्श जारी है, जल्द ही इस पर कुछ फैसला होने की उम्मीद है। वहीं, प्रशासन को उम्मीद है कि बीएमएस, बीबीए समेत बीएससी मैथ्स, बीएससी इकोनॉमिक्स समेत अन्य कोर्सेज को शुरू करने के लिए 15 दिन में मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन


डीयू के नियमित कॉलेजों में उपलब्ध बीएमएस, बीबीए में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता आया है। वहीं इस बार स्नातक के सभी कोर्सेज के लिए सीयूईटी से दाखिले होने हैं। लेकिन एसओएल में दाखिले पहले की भांति बारहवीं के न्यूनतम स्कोर के आधार पर होने हैं। ऐसे में प्रशासन बीएमएस और बीबीए के दाखिले के लिए नीति तैयार करने में जुटा है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि इन कोर्सेज में दाखिला कैसे लेना है। यह अभी तक तय नहीं हुआ है। हम अभी इस बार पर चर्चा कर रहे हैं कि दाखिले प्रवेश परीक्षा से दाखिला लें या बारहवीं के अंकों के आधार पर लें।
 
प्रो. मागो ने कहा कि दाखिला नीति के संबंध में जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। हमने अभी बीएमएस, बीबीए, बीएससी मैथ्स, बीएससी इकोनॉमिक्स कोर्सेज को मंजूरी के लिए डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) के पास भेजा हुआ है। उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में हमें इन कोर्सेज को शुरू करने की मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी मिलते ही इनकी दाखिला प्रक्रिया को जुलाई केदूसरे या तीसरे सप्ताह तक शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हमें किसी भी कोर्स को शुरू करने केलिए सबसे जरुरी डीईबी की मंजूरी लेनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें