दिल्ली नगर निगम ने अपने सभी कर्मचारियों का एक महीने का वेतन और सेवानिवृत कर्मचारियों की एक महीने की पेंशन का पैसा एक साथ जारी किया है। एमसीडी ने इसके लिए 547.88 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एमसीडी ने एकीकरण के बाद पहली बार अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ वेतन और सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन दी है।
विज्ञापन
एमसीडी ने कहा है कि ठोस और कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण यह संभव हो पाया है। निगम का पूरा प्रयास है कि वह अपने आंतरिक राजस्व को लगातार बढ़ाए। ताकि विकास के काम हो सकें और कर्मचारियों को वेतन व पेंशन समयबद्ध तरीके से दी जा सके। एमसीडी ने एक माह के वेतन के मद में 404 करोड़ रुपये और पेंशन के मद में 143.88 करोड़ रुपये जारी किया है। दिल्ली सरकार की तरफ से एमसीडी को 300 करोड़ रूपये मिला हैं, जबकि 247.88 करोड़ रूपये एमसीडी ने अपने आंतरिक राजस्व से जमा किया है।