फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सोसाइटी में नलों से आ रहा गंदा पानी, आरओ भी बेदम

विज्ञापन
विज्ञापन
-मयूर विहार फेज-2 पॉकेट-बी में पानी की खराब गुणवत्ता से लोग परेशान
विज्ञापन

-गंगाजल वाली सोसाइटी में बदबूदार पानी
राजकुमार शर्मा
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-2 के पॉकेट-बी में रहने वाले लोग पानी की कमी और गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि घरों में कम पानी आता है और उसमें मिट्टी मिली होने के साथ बदबू भी आती है। पानी की खराब गुणवत्ता के कारण घरों में लगे आरओ सिस्टम भी बार-बार खराब हो रहे हैं। लोगों के मुताबिक, कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले यहां पानी की आपूर्ति बेहतर थी, लेकिन उसके बाद से हालात बिगड़ते चले गए। अब लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले सोसायटी में साफ पानी आता था, लेकिन बाद में पानी की आपूर्ति कम होने लगी। लोगों को आशंका है कि आसपास बनी नई इमारतों में पानी की आपूर्ति बढ़ने से उनकी सोसायटी में पानी कम पहुंच रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि कम पानी मिलने के साथ उसकी गुणवत्ता भी लगातार खराब हो रही है। स्थानीय लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड से पानी की गुणवत्ता की जांच कराने और पर्याप्त मात्रा में साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें पीने और घरेलू इस्तेमाल के लिए साफ पानी मिल सके।


15 फीसदी गंगाजल, बाकी भूजल

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजन सोबती ने बताया कि मयूर विहार फेज-2 पॉकेट-बी पूर्वी दिल्ली की पहली सोसायटी थी, जहां गंगाजल की आपूर्ति शुरू की गई थी। दिल्ली जल बोर्ड से बात करने पर जानकारी मिली कि अब यहां करीब 15 फीसदी गंगाजल और 85 फीसदी भूजल की आपूर्ति हो रही है। भूजल की गुणवत्ता खराब होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी का टीडीएस 650 के आसपास

आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष रवि जुत्सी ने बताया कि नल से आने वाले पानी में काफी मिट्टी मिली होती है और उसमें से बदबू भी आती है। ऐसी स्थिति में उस पानी से हाथ धोने का भी मन नहीं करता। पानी का टीडीएस करीब 650 के आसपास आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें