फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर्स जानेंगे क्वालिटी एजूकेशन के टिप्स

Fri, 07 Mar 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) से संबद्ध वेस्टर्न यूपी के इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी कालेजों के डायरेक्टर्स क्वालिटी एजूकेशन का पाठ पढ़ेंगे।
विज्ञापन


जिले के श्रीगणपति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को डायरेक्टर्स कांफ्रेंस आयोजित होगा। कालेजों में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के उद्देश्य से विवि ने कवायद शुरू की है। कांफ्रेंस में डायरेक्टर्स को क्वालिटी एजूकेेशन, वोकेशनल कोर्सेज और रिसर्च एंड इनोवेशन पर ध्यान देने के फंडे बताए जाएंगे।

क्वालिटी एजूकेशन में फैकल्टी डेवलपमेंट, बेहतर माहौल देने के लिए क्वालिटी लैब, वर्कशॉप, नेटवर्क लैब्स सहित बेहतर वातावरण मुहैया कराने के फंडे बताए जाएंगे।
विज्ञापन


उद्योगों और बाजार की मांग के अनुसार वोकेशनल कोर्सेज शुरू करने पर भी मंथन होगा। जिससे छात्रों की क्षमताओं को बढ़ाया जा सके। वहीं, सबसे महत्वपूर्ण रिसर्च एंड इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए डायरेक्टर्स को मूलमंत्र बताए जाएंगे।

इसके तहत कालेजों को इनोवेशन सेंटर, इंक्युबेशन सेंटर स्थापित करने के साथ शोध के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यूपीटीयू ने कांफ्रेंस में सभी कालेजों की सहभागिता को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें