फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कल दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट, नेहरू स्टेडियम के पास डायवर्ट होगा ट्रैफिक; सार्वजनिक वाहन से आने की सलाह

Thu, 29 Oct 2026 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम और आसपास के इलाकों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान 11 से अधिक सड़कें प्रभावित रहेंगी और जरूरत के अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्तूबर को पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से मध्यरात्रि तक चलेगा। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम और आसपास के इलाकों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान 11 से अधिक सड़कें प्रभावित रहेंगी और जरूरत के अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


मेट्रो के इन गेटों से जा सकेंगे स्टेडियम
 ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों को निजी वाहन से स्टेडियम आने से बचने की सलाह दी है। आयोजन स्थल पर आम दर्शकों के लिए पार्किंग उपलब्ध नहीं होगी। दर्शकों को मेट्रो से आने की सलाह दी गई है। जेएलएन स्टेडियम और जंगपुरा मेट्रो स्टेशन से निर्धारित गेट तक पैदल पहुंचा जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने, निर्धारित रूट का पालन करने और सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की है।

11 जगहों पर बनेगा डायवर्जन पॉइंट
भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, आर्च बिशप मार्ग, फोर्थ एवेन्यू रोड, फिफ्थ एवेन्यू रोड, बारापुल्ला फ्लाईओवर और जेएलएम स्टेडियम के आसपास की आंतरिक सड़कें प्रभावित रहेंगी। लोधी रोड-दयाल सिंह कॉलेज रोड, लाला लाजपत राय मार्ग-जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मार्ग और बिश्म पितामह मार्ग समेत आठ स्थानों पर डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें