फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग पहुंचे दिग्विजय सिंह, केंद्र पर साधा निशाना, बोले- हम विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ

Tue, 21 Jan 2020 04:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग पहुंचे दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग चल रहे प्रदर्शन में नेताओं का आने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। वह यहां पर अपनी पत्नी अमृता राव संग प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन देने पहुंचे।  

विज्ञापन


दिग्विजय ने यहां पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित भी किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सब दिल्ली पुलिस के आकाओं द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं यहां भाषण देने नहीं आया हूं, मैं सिर्फ आप जनता का समर्थन करने आया हूं, क्योंकि यह जनता का आंदोलन है। 

दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोग सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ हैं। ये संविधान के विरुद्ध है। हम लोग केंद्र की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ हैं। किसी को अधिकार नहीं है कि वह लोगों से नागरिकता का सबूत मांगे। 
विज्ञापन


जामिया में पहुंचे थे सलमान खुर्शीद
सीएए के खिलाफ जामिया मिल्लिया के गेट पर चल रहे प्रदर्शन में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचे थे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के साथ कुछ वक्त बिताया था। जामिया के गेट नंबर 7 पर बनी ‘रीडिंग फॉर रिवोल्यूशन लाइब्रेरी’ में पहुंचकर किताबें पढ़ीं।

सलमान खुर्शीद ने कहा था कि दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर को छात्रों को निशाना बनाकर चोट पहुंचाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर धार्मिक तर्ज पर लोगों को विभाजित करने का आरोप लगाया था। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) का प्रतिनिधिमंडल जामिया समन्वय समिति के सदस्यों से मिला। इसमें पंजाब विधानसभा के पूर्व सभापति बीर देवेंद्र सिंह, करनैल सिंह, प्रो. कुलबीर सिंह, प्रो. हरमीत सिंह और जतिंदर सिंह साहनी आदि थे। 

उधर, फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर रविवार को ‘जश्न ए शाहीन’ मनाने के लिए लोगों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की थी। इसमें गीत-संगीत होना था। कश्मीरी पंडितों ने स्वरा भास्कर के ट्वीट का विरोध किया था। जवाब में उन्होंने शाम को शाहीन बाग पहुंचने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें