एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल का कहना है कि डिजीयात्रा हवाई यात्रियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह हवाई यात्रा की प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाता है। यह चेहरे की पहचान तकनीक पर आधारित है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जल्द ही नई सुविधाएं मिलने से यात्रियों का समय बर्बाद नहीं होगा। एयरपोर्ट पर लोगों की पूरी तरीके से डिजिटल यात्रा संभव हो सकेगी। टर्मिनल दो व तीन के प्रवेश व बोर्डिंग गेट पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके इस्तेमाल से प्रवेश जांच से लेकर सुरक्षा जांच तक की प्रक्रिया में यात्रियों को 25 मिनट तक के समय की बचत होगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल का कहना है कि डिजीयात्रा हवाई यात्रियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह हवाई यात्रा की प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाता है। यह चेहरे की पहचान तकनीक पर आधारित है। इससे बोर्डिंग गेट पर यात्रियों की तेजी से आवाजाही होती है और लंबी-लंबी लाइनों में लगने से निजात मिल रही। इसके जरिये सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पिछले साल एक दिसंबर को इसे लांच किया गया था। फिलहाल, करीब 2500 यात्री इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए एयरपोर्ट पहुंचने के पहले केवल डिजीयात्रा ऐप पर चेहरा दर्ज कराना होता है। इसमें गोपनीयता का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
डिजीयात्रा पर खुद को पंजीकृत करने में किसी भी कठिनाई आने की स्थिति में फोन नंबर 0124-4797311/0120-6838400 पर यात्री सहायता ले सकते है। डायल ने टर्मिनल 2 और 3 पर एक सहायता केंद्र भी बनाया गया है। डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि डिजीयात्रा सॉफ्टवेयर उन्नत सॉफ्टवेयर में से एक है। यात्री फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लाभ उठा सकेंगे। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। मोबाइल नंबर देना आवश्यक होगा।