महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहकर ही जेल अधिकारियों की शिकायत कर दी। अपने वकील के जरिए उपराज्यपाल कार्यालय को भेजी गई चिट्ठी में उसने जेल के दोनों अधिकारियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। सुकेश का आरोप है कि दोनों अधिकारी आर्थिक अपराध शाखा के सामने उनके खिलाफ दिए बयान को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
मंडोली जेल में ठगी के मामले में बंद सुकेश ने एक बार फिर दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर जेल के अधिकारियों की शिकायत की है। सुकेश ने जेल के सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा और उप अधीक्षक जयसिंह पर जेल का सीसीटीवी फुटेज लीक करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि जेल का सीसीटीवी फुटेज लीक होना सुरक्षा में सेंध की जैसा है।
विज्ञापन
अपने वकील के जरिए उपराज्यपाल कार्यालय को भेजी गई चिट्ठी में उसने जेल के दोनों अधिकारियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। सुकेश का आरोप है कि दोनों अधिकारी आर्थिक अपराध शाखा के सामने उनके खिलाफ दिए बयान को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उसने बताया कि छापामारी करने के अगले दिन दीपक शर्मा और जय सिंह ने उसे अपने पास बुलाया।
उन लोगों ने कहा कि उसने सत्येंद्र जैन के बारे में खुलासा किया है, अब उनकी बारी है। उसने आरोप लगाया कि सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा और उप अधीक्षक जय सिंह ने उससे पहले जेल सुरक्षा राशि के रूप में 5.5 लाख रुपये ले चुके हैं। वह इसकी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
उसने कहा कि पिछले नौ दिनों से वह एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत में था और ऐसे समय में मुझ पर दबाव बनाने और मामले को भटकाने के लिए दोनों अधिकारियों व जेल प्रशासन ने यह वीडियो जारी किया। यह वीडियो तीन महीने पुराना है।